विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक संगठनों की भागीदारी

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर में भाजपा मंडल पांवटा साहिब द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की, जबकि योग सत्र का संचालन योग गुरु राधेश्याम द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, भाजपा महामंत्री पवन चौधरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह सैनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष दीपक मनलहंस, भाजयुमो महामंत्री तरनजीत सिंह गिल, मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी एवं श्री हर्ष चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के ऑनर कपिल वर्मा द्वारा कार्यक्रम की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। वक्ताओं ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया और कहा कि हमें न केवल स्वयं योग करना चाहिए, बल्कि अपने आसपास के लोगों और बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे समाज एक स्वस्थ और निरोग दिशा की ओर अग्रसर हो सके।कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई और उपस्थित जनों ने पूरे देश और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Posts


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.