सबसे तेज खबर/ शिलाई
जिला सिरमौर के थाना शिलाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतल देसी शराब और 96 बोतल बीयर बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी शिलाई अपनी पुलिस टीम के साथ रोनहाट हेलिपैड के समीप गश्त पर थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार (HP34C-5900) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 5 पेटी देसी शराब “नाटी नंबर-1” की कुल 60 बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा 4 पेटी “MEAKINS 10,000” बीयर की 48 बोतलें तथा 4 पेटी “TUBORG Premium Beer” की 48 बोतलें भी बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार यह शराब राकेश निवासी गांव रिणोई, डाकघर लोजा मानल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
