सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

पांवटा साहिब क्षेत्र के शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तिब्बती सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सोसाइटी के महासचिव पेमा ताशी, बोर्ड सदस्य वांगदेन ताशी, त्सेरिंग वांगचुक, त्सेरिंग तोपग्याल और सोनम नगोडुप के साथ सेटलमेंट ऑफिसर गेलेक जामयांग विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी और उनकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की उम्मीद जताई। इस अवसर पर स्टाफ सेक्रेटरी शशि गुप्ता सहित अध्यापक उर्मिल, रघुबीर, लता, ज्योति, ओमप्रकाश, राकेश, सुशील कुमार और जयदीप भी मौजूद रहे। सभी ने तिब्बती सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे शिक्षा के प्रसार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

Tibetan Society’s Commendable Effort: Free Stationery Distributed to Needy Students

Sabse tez Khabar/Paonta Sahib (Neelam Thakur)

The Tibetan Society distributed free notebooks and stationery to needy students at the Shaheed Kamal Kant Memorial Government Senior Secondary School in the Paonta Sahib area. The children were enthusiastic. The Society’s General Secretary, Pema Tashi, Board Members Wangden Tashi, Tsering Wangchuk, Tsering Topgyal, and Sonam Ngodup, along with Settlement Officer Gelek Jamyang, were special attendees. School Principal Jeevan Prakash Joshi expressed his gratitude to the Society, saying that this support would greatly assist the students in their studies and give a new direction to their education. He described the initiative as inspiring and expressed hope for similar support in the future. Staff Secretary Shashi Gupta, along with teachers Urmil, Raghubir, Lata, Jyoti, Omprakash, Rakesh, Sushil Kumar, and Jaideep were also present. Everyone commended the Tibetan Society’s efforts. The society officials stated that they would continue to work tirelessly for the spread of education and a bright future for children. At the end of the program, the school family thanked all the guests.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.