सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
रामपुरघाट स्थित नेज़ मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में देवभूमि ब्लड बैंक देहरादून, रोटरी सखी पांवटा साहिब तथा नेज़ फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में नेज़ मेड साइंस फार्मा और ग्लाइड केम के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लगभग 71 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर में कर्मचारियों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट मैनेजर मनमीत सिंह मल्होत्रा (रोटेरियन एवं सीईओ नेज़ फार्मा), बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर बलजीत सिंह गोरया, डायरेक्टर सुनील वशिष्ठ, नेज़ फार्मा के मानव संसाधन विभाग तथा अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
Paonta Sahib: Blood Donation and Health Check-up Camp at Nez Pharma; 71 Units of Blood Collected; Employees Show Great Enthusiasm
Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib (Neelam Thakur)
A blood donation camp was organized at the premises of Nez Med Science Pharma Pvt. Ltd. in Rampurghat, under the joint aegis of Devbhoomi Blood Bank (Dehradun), Rotary Sakhi (Paonta Sahib), and Nez Pharma. Additionally, a free health check-up camp was conducted for the employees with the support of Graphic Era Hospital, Dehradun. Employees from Nez Med Science Pharma and Glide Chem participated enthusiastically in the camp, contributing significantly to the cause of humanity by donating approximately 71 units of blood. At the health check-up camp, employees underwent various medical screenings and received necessary health consultations. Project Manager Manmeet Singh Malhotra (Rotarian and CEO, Nez Pharma), Business Development Director Baljit Singh Goraya, Director Sunil Vashishth, the HR department of Nez Pharma, and other associates played a pivotal role in the event’s success. Expressing gratitude to the donors, the organizers remarked that blood donation is a supreme way to save the life of someone in need. They also pledged to organize similar social welfare and public-interest programs in the future.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
