हिमाचल में CBSE पाठ्यक्रम में बदले जाने CBSE स्कूलों के भवनों और विद्यार्थियों की वर्दी का रंग होगा अलग
सबसे तेज खबर / शिमला
हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदले जाने सीबीएसई स्कूलों के भवनों और विद्यार्थियों की वर्दी का रंग अलग होगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए मेस भी खुलेगी। पहले चरण में चयनित 100 में से 86 ने ही सीबीएसई के मापदंड पूरे किए हैं। शेष 14 स्कूल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शेष स्कूलों से संबंधित प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। सुक्खू ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेशभर में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूलों का अलग रंग होगा और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अलग रंग की वर्दी होगी।
इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ मेस का प्रबंध भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में सीबीएसई के मापदंड पूरा करने वाले अब तक 86 स्कूलों की पहचान की जा चुकी है। शिक्षा विभाग में खाली पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने की समीक्षा भी की और अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में एक अच्छा कैंपस तैयार होना चाहिए, जहां खेलकूद गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह हो। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Due to changes in CBSE syllabus in Himachal, CBSE school buildings and students’ uniforms will be of different colours
Sabse Tez Khabar / Shimla
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
