सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है कि पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार और दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमोल को एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन (ACCP) संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वे संगठन में जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे, जहां उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुकेश रमोल ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से वे पहले भी लगातार भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं और अब संगठन से जुड़कर उन्हें इस दिशा में संगठित रूप से काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ACCP के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, अपराध नियंत्रण और समाज में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। गौरतलब है कि एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन (ACCP) संगठन लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और आम जनता को जागरूक करने का कार्य करता आ रहा है। अब पांवटा साहिब से मुकेश रमोल की सक्रिय भूमिका संगठन की मुहिम को नई दिशा देने में अहम मानी जा रही है। वहीं, 10 मई को यमुनानगर में आयोजित ACCP की चौथी वर्षगांठ पर होने वाले “बदलाव अवॉर्ड सेरेमनी” में भी मुकेश रमोल को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
Campaign against corruption gains new strength: Journalist Mukesh Ramol appointed National Director of Anti-Corruption and Crime Prevention, to be honored in Yamunanagar on May 10.
Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib
It is a matter of pride and joy for the Dhartidhar area of Sirmaur district that senior journalist from Paonta Sahib and President of the Doon Press Club, Mukesh Ramol, has been appointed National Director by the Anti-Corruption and Crime Prevention (ACCP) organization. He previously served as the district president of the organization, where he has been given this new responsibility in recognition of his work. This appointment is expected to further strengthen the ongoing campaign against corruption and crime in the area. Mukesh Ramol stated on this occasion that he will fulfill the responsibility entrusted to him with complete honesty and integrity.
He stated that he has consistently exposed corruption through journalism, and now, by joining the organization, he has the opportunity to work in an organized manner. He clarified that through ACCP, he will continuously strive for public awareness campaign against corruption, crime control and bringing transparency in the society. It is worth noting that Anti Corruption and Crime Prevention (ACCP) organization has been raising voice against corruption and making the general public aware for a long time. Now Mukesh Ramol’s active role from Paonta Sahib is being considered important in giving a new direction to the organization’s campaign. Mukesh Ramol will also be specially honored in the “Badlaav Award Ceremony” to be held on the fourth anniversary of ACCP on 10th May in Yamunanagar. His well-wishers are continuously congratulating him on this achievement.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
