सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पंचायती राज चुनाव को लेकर होने जा रहे मतदान के मद्देनजर सिरमौर जिला में प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन सभी तैयारियां को मुकम्मल करने में जुटा है। मीडिया से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पूरे जिला में कुल 1641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उन्होंने कहा कि जिला में 54 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 268 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 3 लाख 71 हजार 404 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 94 हजार 309 पुरुष मतदाता और 1 लाख 77 हजार 93 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए करीब 10 हजार कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। जिला में भी तीन चरणों में मतदान आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 94 ,दूसरे चरण में 90 और अंतिम चरण में 89 पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.