सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के घुतनपुर गांव में बाघ की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों गांव में एक गाय को शिकार बनाने के बाद अब बाघ ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोगों में डर का वातावरण बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही माजरा रेंज के फॉरेस्ट रेंजर सचिन शर्मा अपनी वन विभाग की टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंचे। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तथा आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। वन विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों को शाम और रात के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों एवं पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा क्षेत्र में गश्त जारी रखी गई है।

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib

The increasing activity of a tiger in Ghutanpur village, in the Paonta Sahib subdivision of Sirmaur district, has created an atmosphere of fear among the villagers. After recently preying on a cow, the tiger has now attacked a pet dog. The incident has spread panic throughout the village, creating an atmosphere of fear among the people.

Upon receiving information about the incident, Forest Ranger Sachin Sharma of the Majra Range arrived at the scene late at night with his Forest Department team. The Forest Department launched a search operation in the area and increased surveillance in the surrounding areas. The Forest Department team went door-to-door in the village, raising awareness and urging people to remain vigilant. Villagers were instructed to avoid going out alone during the evening and night, to take special care of children and pets, and to immediately report any suspicious activity to the Forest Department. The Forest Department is continuously monitoring the situation and patrolling the area.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.