सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

Department of Industries Center Sirmour द्वारा MSME परफॉर्मेंस को बढ़ाने और तेज़ करने (RAMP) पहल के तहत एक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला Y प्वाइंट स्थित VIP रिजॉर्ट, पांवटा साहिब में आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडस्ट्री प्रमोशन ऑफिसर (IPO) बालमुकुंद, DIC पांवटा साहिब ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को SMART मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी और Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के महत्व के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे अपनी उत्पादकता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा सकें। सेशन के दौरान CEL के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट इलैयाराजा सावरी मारियादास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), मशीन लर्निंग (ML), क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) जैसी डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से MSMEs अपने संचालन को आधुनिक बनाकर गुणवत्ता सुधार और लागत में कमी ला सकते हैं।

ट्रेनर रवि वर्मा ने GeM पोर्टल पर एक जानकारीपूर्ण सत्र लिया, जिसमें प्रतिभागियों को इसके लाभ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में 26 MSMEs सहित इलेक्ट्रिकल्स, मेटल्स, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, स्टील, लेदर, कंस्ट्रक्शन मटेरियल, बेवरेजेज, कॉस्मेटिक्स और फार्मा सेक्टर से जुड़े 43 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान RAMP पहल के तहत उपलब्ध योजनाओं, टूलकिट और सपोर्ट मैकेनिज्म पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देना है। अपने संबोधन में बालमुकुंद ने MSMEs से स्मार्ट टेक्नोलॉजी अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर भविष्य के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विस्तृत प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इंटरैक्टिव चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें क्लस्टर स्तर पर इंडस्ट्री 4.0 समाधान लागू करने के व्यावहारिक तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.