राजकीय व. मा. विद्यालय रामपुर घाट के छात्रों ने जे.सी.जुनेजा अस्पताल में लिया व्यवसायिक प्रशिक्षण..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर घाट के हेल्थ केयर विषय के 42 छात्रों ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर, नाहन रोड़ पांवटा साहिब में एक दिन का व्यवसायिक प्रशिक्षण लिया। अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया की व्यवसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर विषय के इन 42 छात्रों ने एक दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग ली। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की बारीकियां सीखी। अस्पताल के डॉक्टर रोमानी बंसल (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं को अस्पताल के बारे में बताते हुए पर्सनल हाइजीन एवं फूड हैबिट्स के बारे में भी जानकारी दी। व्यवसायिक शिक्षिका अंकिता एवं अर्चना चौहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी छात्राओं ने गहरी रुचि दिखाई। इस प्रशिक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर घाट से अंकिता , रंजू पंवार,अर्चना चौहान, दीपचंद शर्मा तथा अस्पताल से डॉक्टर रोमानी बंसल, दीपिका शर्मा, जरीना खातून, रीना, रामलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Students from Government Senior Secondary School Rampur Ghat received vocational training at J.C. Juneja Hospital.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

Forty-two students of the Health Care subject from Government Senior Secondary School Rampur Ghat underwent a one-day vocational training program at J.C. Juneja Hospital, Surajpur, Nahan Road, Paonta Sahib. Dr. Sanjeev Sehgal of the hospital management stated that these 42 students, studying Health Care under the vocational education program, received one day of on-the-job training. During this training, the students learned the intricacies of the hospital’s functioning. Dr. Romani Bansal (Pediatrician) of the hospital informed the students about the hospital and also provided information on personal hygiene and food habits. Vocational teachers Ankita and Archana Chauhan said that all the students showed keen interest in this training. Those present at the training included Ankita, Ranju Panwar, Archana Chauhan, and Deepchand Sharma from Government Senior Secondary School Rampur Ghat, and Dr. Romani Bansal, Deepika Sharma, Zarina Khatoon, Reena, and Ramlal Sharma from the hospital.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.