सिरमौर जिले के पीएम श्री रा. उत्कृष्ट व. मा. विद्यालय बेचड का बाग की छात्रा नव्या ने किया कमाल, लॉन्ग जंप में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
सबसे तेज खबर / नाहन
ज़िला सिरमौर के पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेचड का बाग की कक्षा 9वीं की छात्रा नव्या ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नव्या का चयन लॉन्ग जंप (लंबी कूद) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नव्या का जीवन बचपन से ही संघर्षपूर्ण रहा है।वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं और बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनकी माँ ने बड़ी मुश्किल से उनका पालन-पोषण किया।
इन तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद, नव्या ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर यह शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद विद्यालय पहुंचने पर नव्या का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक गण और विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर ने नव्या की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “नव्या खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि लगन से हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
Navya, a student of PM Shri Government Excellence and Secondary School, Bechad Ka Bagh, Sirmaur district, performed brilliantly and was selected for the national level long jump.
Sabse Tez Khabar / Nahan
Navya, a 9th-grade student at PM Shri Government Senior Secondary School of Excellence, Bechad Ka Bagh, Sirmaur district, has achieved a significant milestone through her dedication and hard work. Based on her excellent performance in the long jump, Navya was selected for the national competition. Navya’s life has been a struggle since childhood. She comes from a poor family and lost her father when she was a child. Her mother raised her with great difficulty.
Despite these difficult circumstances, Navya refused to give up and, through her hard work, achieved this remarkable feat, bringing glory to the entire school and region. Upon her arrival at the school after being selected at the national level, Navya was given a grand welcome. On this occasion, the Principal, all the teachers, and students heartily congratulated her and wished her all the best for the upcoming national competition. School Principal Om Prakash Pundir expressed his happiness over Navya’s achievement, saying, “Navya has always excelled in both sports and studies. Her achievement is an inspiration to other students, demonstrating that with dedication, every challenge can be overcome.” The Principal said that the school family wishes her a bright future.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
