ब्रेकिंग न्यूज: नाहन व पांवटा साहिब के पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश निरस्त..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में हाल ही में जारी तबादलों में बड़ा संशोधन करते हुए सिरमौर जिले से जुड़े तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, नाहन के डीएसपी (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर, पांवटा साहिब के एसडीपीओ मानवेंद्र ठाकुर और नाहन के एएसपी योगेश रॉल्टा अब अपनी वर्तमान तैनाती पर ही कार्यरत रहेंगे। पूर्व आदेशों में एएसपी योगेश रॉल्टा को पांचवीं भारतीय रिज़र्व बटालियन (IRBn) बस्सी, जिला कांगड़ा, स्थानांतरित किया गया था, जबकि डीएसपी रमाकांत ठाकुर का तबादला प्रथम IRBn बंगाणा, जिला ऊना, और एसडीपीओ मानवेंद्र ठाकुर का तबादला डीएसपी (मुख्यालय) शिमला के रूप में किया गया था।

सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना में इन तीनों अधिकारियों के तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ये अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन की निरंतरता बनाए रखने और कार्य व्यवस्था को सुचारू रखने के मद्देनज़र ये संशोधन किए गए हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी वर्तमान तैनाती पर कार्यभार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Breaking News: Transfer orders of Nahan and Paonta Sahib police officers cancelled.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

The Himachal Pradesh government has made a major amendment in the recently issued transfer orders in the police department and cancelled the transfer orders of three important officers belonging to Sirmaur district. According to the new government notification, DSP (Headquarters) Nahan Ramakant Thakur, SDPO Paonta Sahib Manvendra Thakur and ASP Nahan Yogesh Rolta will now continue to serve in their present postings. In the earlier orders, ASP Yogesh Rolta was transferred to 5th Indian Reserve Battalion (IRBn) Bassi, District Kangra, while DSP Ramakant Thakur was transferred to 1st IRBn Bangana, District Una, and SDPO Manvendra Thakur was transferred as DSP (Headquarters) Shimla.

In a new notification issued by the government, the transfer orders of these three officers have been revoked. These officers will continue to serve in their current positions. According to sources, these amendments were made to maintain continuity and smooth functioning of police administration at the district level. Upon the issuance of the order, the police department directed the concerned officers to continue their duties at their current postings.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.