जीएसटी बिल में लाए बदलाव से होगा आमजन को लाभ :- प्रेम ठाकुंर..

सबसे तेज खबर/शिमला

शिमला जिला भाजपा संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी बिल में किए गए बड़े सुधारों की सराहना की है जिसमें तहत अब केवल मात्र दो टैक्स स्लैब 5% और 18% की दर से लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी बिल में संशोधन से रोजमर्रा की चीजे खाद्य पदार्थ, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, बागवानी और कृषि उपकरण आदि सस्ते होंगे जिससे देश के गरीब लोगों, विशेषकर किसाने और बागवानों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी बिल में संशोधन करके सही मायने में कल्याणकारी सरकार होने का परिचय दिया है उन्होंने कहा कि इस नए बिल के लागू होने के कारण छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी रिटर्न भरना आसान होगा और डेढ़ करोड़ रुपए तक के कारोबार वाले व्यापारी तिमाही आधार पर आसानी से रिटर्न भर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस जीएसटी बिल में बदलाव का उद्देश्य आम आदमी विशेष कर गरीब लोगों को राहत पहुंचाना है और छोटे व्यवसाईयों को राहत देकर उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। प्रेम ठाकुर ने कहा कि जीएसटी बिल में बदलाव लाकर केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी हटाकर गरीब और साधनहीन लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है । उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता करती है और यही कारण है की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में मोदी सरकार ने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई है । प्रेम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के मंत्रियों द्वारा जीएसटी बिल में लाऐ गए बदलाव की आलोचना को समाज विरोधी करार दिया है और सुख सरकार की आलोचनात्मक टिप्पणियों से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकारें कभी भी समाज कल्याण के प्रति गंभीर नहीं रही है।

The changes brought in the GST bill will benefit the common man: Prem Thakur.

Sabse Tez Khabar / Shimla

Prem Thakur, former president of Shimla District BJP Organization has praised the major reforms done by the Central Government in the GST Bill under which now only two tax slabs will be implemented at the rate of 5% and 18%. He said that with the amendment in the GST Bill by the Central Government, everyday items like food items, soap, shampoo, toothpaste, gardening and agricultural equipment etc. will become cheaper, which will provide great relief to the poor people of the country, especially farmers and gardeners. He said that by amending the GST Bill, the Central Government has introduced itself as a true welfare government. He said that due to the implementation of this new bill, it will be easy for small traders to file GST returns and traders with a turnover of up to Rs 1.5 crore will be able to easily file returns on quarterly basis.

He said that the objective of this change in GST bill is to provide relief to the common man, especially the poor people and to strengthen the economy of small businessmen by giving them relief. Prem Thakur said that by bringing changes in the GST bill, the central government has worked to provide relief to the poor and the destitute by removing GST on health and life insurance policies. He said that the Modi government at the center cares about every section of the society and this is the reason that the Modi government has created its own identity in the world as the world’s largest democracy. Prem Thakur has termed the criticism of the changes brought in the GST bill by the ministers of the Himachal government as anti-social and the critical comments of the Sukh Sarkar have proved that the Congress governments have never been serious about social welfare.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.