सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से टाइगर की मौजूदगी दर्ज की है। जंगल में टाइगर के ताजा पदचिह्न मिलने के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त तेज कर दी है। वन विभाग के अनुसार रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, वन खंड अधिकारी मुदसर और वन रक्षक वीरेंद्र चौहान की टीम ने पिछले कुछ दिनों से खारा जंगल में टाइगर की गतिविधि पर नजर रखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान टाइगर स्पष्ट रूप से कैद हुआ और जंगल में इसके पैरों के ताजा निशान भी मिले हैं।
डीएफओ वेद प्रकाश ने बताया कि खारा जंगल में टाइगर लगभग ढाई साल पहले देखा गया था। अब दोबारा सीसीटीवी में आने से स्पष्ट है कि यह वन्यजीव क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि टाइगर के मूवमेंट और आवास क्षेत्र को समझने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और फुटेज का लगातार विश्लेषण किया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि खारा जंगल के साथ कई गांव सटे हुए हैं। टाइगर की संभावित आवाजाही को देखते हुए विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायतों को सूचना दे दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, मवेशियों को जंगल की ओर न छोड़ें, शाम के समय बाहर न निकलें और बच्चों को जंगल के पास खेलने न भेजें। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और वन कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों में जाकर लोगों को सतर्क करें। यदि किसी को टाइगर दिखाई दे या उसके पदचिह्न मिलें तो तुरंत वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है। विभाग का कहना है कि टाइगर की सुरक्षा के साथ मानव जीवन की सुरक्षा भी प्राथमिकता है। खारा जंगल में टाइगर की मौजूदगी मिलने के बाद वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। टाइगर से बचने और अचानक सामना होने पर क्या करें, इसके लिए वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ महत्वपूर्ण उपाय निम्न हैं। जंगल में जाने से बचें और सावधानियां बरतें ,शाम, सुबह और रात के समय जंगल या झाड़ियों के पास अकेले न जाएं, टाइगर आमतौर पर इन्हीं समय सक्रिय रहते हैं ,मवेशियों को जंगल की ओर अकेला न छोड़ें और पशुओं को सुरक्षित बाड़े में रखें, बच्चों को जंगल या सुनसान रास्तों पर खेलने न भेजें ,जंगल जाते समय शोर करते हुए चलें ताकि टाइगर को आपकी मौजूदगी का पता चल जाए और वह रास्ता बदल ले।
घबराएं नहीं और पीठ दिखाकर भागने की कोशिश न करें। भागने से टाइगर का पीछा करने का भाव बढ़ता है ,टाइगर की आंखों में सीधे न देखें लेकिन उस पर नजर बनाए रखें, धीरे धीरे पीछे हटें और अपने शरीर को बड़ा दिखाने के लिए हाथ ऊपर उठाएं या कपड़ा फैलाएं ,जोर से बोलें, ताली बजाएं या आवाज करें ताकि टाइगर डरकर चला जाए ,यदि टाइगर हमला करे तो मुकाबला करें और गला, आंख, नाक जैसे संवेदनशील हिस्सों को बचाने की कोशिश करें।
वन विभाग ने कहा कि यदि टाइगर दिखाई दे या उसके पदचिह्न मिलें तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाएगी।

Tiger Caught on CCTV in Paonta Forest; Forest Department Steps Up Surveillance and Urges Villagers to Exercise Caution…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A Forest Department team has confirmed the presence of a tiger in the Paonta Sahib forest area via CCTV cameras. Following the discovery of fresh pugmarks in the forest, the department has intensified surveillance and patrolling in the region. According to the Forest Department, a team comprising Range Officer Surendra Sharma, Forest Block Officer Mudassar, and Forest Guard Virendra Chauhan had been monitoring tiger activity in the Khara forest over the past few days. The tiger was clearly captured on CCTV footage, and fresh pugmarks were also found in the forest. DFO Ved Prakash stated that a tiger was previously sighted in the Khara forest about two and a half years ago; its reappearance on CCTV confirms its activity in the area. He added that the number of cameras would be increased and the footage continuously analyzed to better understand the tiger’s movements and habitat. The DFO noted that several villages adjoin the Khara forest. In light of the tiger’s potential movement, the department has informed the concerned Gram Panchayats. Villagers have been urged not to venture into the forest alone, not to let livestock graze towards the forest, to avoid going out in the evening, and not to send children to play near the forest. The Forest Department has stepped up patrols and instructed forest personnel to visit villages and alert the public. People have been asked to immediately inform the Forest Department if they spot the tiger or find its pugmarks. The department emphasizes that the safety of human lives is as much a priority as the safety of the tiger. Following the confirmation of the tiger’s presence in the Khara forest, the department has appealed to the public to remain vigilant. Below are some important measures recommended by the Forest Department and wildlife experts on how to stay safe from the tiger and what to do in the event of a sudden encounter. Avoid entering the forest and take necessary precautions; do not go near the forest or thickets alone during the morning, evening, or night, as tigers are typically active during these times. Do not leave livestock unattended near the forest; keep animals in secure enclosures. Do not let children play in the forest or on deserted paths. When walking near the forest, make noise so the tiger becomes aware of your presence and changes its path. Do not panic or try to run away by turning your back; running triggers the tiger’s instinct to chase. Do not look directly into the tiger’s eyes, but keep it in your line of sight. Back away slowly and raise your arms or spread out a piece of clothing to make yourself appear larger. Speak loudly, clap, or make noise to scare the tiger away. If the tiger attacks, fight back and try to protect vulnerable areas like your throat, eyes, and nose. The Forest Department has advised that if a tiger is sighted or its pugmarks are found, the department should be informed immediately. A Forest Department team will assess the situation and take the necessary steps.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.