सबसे तेज खबर/ सिरमौर
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के लिए मई 2026 का वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ (RTO) सोना चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 7 और 19 मई की तिथियां तय की गई हैं। राजगढ़ में यह दोनों प्रक्रियाएं 4 मई को, संगड़ाह में 8 मई को और सराहां में 12 मई को आयोजित की जाएंगी। पांवटा साहिब उपमंडल के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। यहाँ 21 मई को केवल निजी वाहनों (Private Vehicles) और स्कूल बसों की पासिंग की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 22 मई को केवल कमर्शियल या ट्रांसपोर्ट वाहनों (Transport Vehicles) की पासिंग का कार्य होगा, जबकि यहाँ ड्राइविंग टेस्ट 23 मई को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शिलाई क्षेत्र के लिए पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 14 मई को और कफोटा के लिए 15 मई का दिन निर्धारित किया गया है। आरटीओ ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूर्ण रखें और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही तय तारीखों पर उपस्थित हों।
May 2026 Driving Test and Vehicle Passing Schedule Released for Sirmaur
Sabse Tez Khabar / Sirmaur
The Transport Department of Himachal Pradesh has released the official schedule for vehicle passing and driving tests for District Sirmaur for the month of May 2026. RTO Sona Chauhan informed that vehicle passing will take place at the district headquarters, Nahan, on May 6 and 18, while the dates of May 7 and 19 have been designated for driving tests. In Rajgarh, both these procedures will be conducted on May 4; in Sangrah on May 8; and in Sarahan on May 12. The department has made special arrangements for the Paonta Sahib subdivision. Here, the passing process on May 21 will be exclusively for private vehicles and school buses. On the following day—May 22—the passing process will be conducted solely for commercial or transport vehicles, while driving tests in this area are scheduled for May 23. Meanwhile, May 14 has been designated for vehicle passing and driving tests in the Shillai region, and May 15 has been set aside for Kafota. The RTO has appealed to all vehicle owners and drivers to ensure their vehicle documents are complete and to appear on the scheduled dates strictly in accordance with their respective vehicle categories.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
