सी आर सी हिमाचल ने जीता खेलो इंडिया रगबी अस्मिता लीग मे गोल्ड
सिरमौर की कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
सबसे तेज खबर/ उत्तराखंड
खेलो इंडिया के तहत रग्बी अस्मिता लीग उत्तराखंड के हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में संपन्न हुई जिसमें जूनियर अंडर -18 रगबी सीआरसी हिमाचल की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में 3-0 के स्कोर से विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले हुए मुकाबले में भी एक तरफ जीत हासिल करते हुए सीआरसी हिमाचल की टीम ने विनर का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ी छात्रों की कप्तान स्नेहा अंकिता, महक, जोया, रितिका, कोमल, आशु, नंदिता ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल व ट्रॉफी पर कब्जा किया। कोच सुधीर मनेजर रूबी ने बताया कि खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है वही के बी क्लब बहुत के कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों टीम कोच मैनेजर को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखंड में हुए इस बड़े नेशनल लेवल टूर्नामेंट में हिमाचल सिरमौर की सी एस आर की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जिसमें सभी खिलाड़ी कोटडी ब्यास से संबंधित है। वही इस उपलब्धि पर कोटड़ी व्यास स्कूल के प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, लेक्चर चतर चौहान शशि गुप्ता सुषमा शर्मा ज्योति कुमारी राकेश कुमार ओम प्रकाश व एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, सदस्य सुमन देवी, मीरा देवी मुल्क राज वीणा देवी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार समाजसेवी राजेश सोहल (जिनके सहयोग से इस टीम को किट वितरित की गई थी) खिलाड़ीयों को व कोच और के बी क्लब के कोच मनेजर को बधाई दी है।
पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हमारे सिरमौर हिमाचल के लिए व कोटडी ब्यास के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल लाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन खिलाड़ियों उनके पैरेंट्स और स्पेशली उनके कोच जो सुबह व शाम इन बच्चों के साथ ग्राउंड में पसीना बहाते हैं। हमारी पंचायत के लिए गर्व का विषय है सभी खिलाड़ी हमारी पंचायत से संबंधित है मेरा सभी खिलाड़ियों को मेरा आशीर्वाद वह बधाई।
CRC Himachal won gold in Khelo India Rugby Asmita League,
Students of Kotri Vyas of Sirmaur showed strong performance
Sabse Tez Khabar/ Uttrakhand
Under Khelo India, the Rugby Asmita League concluded at Roshanabad Stadium in Haridwar, Uttarakhand, in which the Junior Under-18 Rugby CRC Himachal team won the gold medal. In the final match, the winner captured the trophy with a score of 3-0. In the earlier match also, the CRC Himachal team won the title of winner by winning one way. On this achievement, the player students’ captain Sneha Ankita, Mehak, Zoya, Ritika, Komal, Ashu, Nandita performed well and captured the gold medal and trophy. Coach Sudhir Manager Ruby said that the players have won the trophy by performing very well, while the coach and physical teacher of B Club Bahut Dharmendra Chaudhary has congratulated all the players, team coach manager on this achievement.
He said that it is a matter of pride for us that the CSR team of Himachal Sirmaur has won the gold medal in this big national level tournament held in Uttarakhand, in which all the players belong to Kotdi Beas. On this achievement, Kotdi Vyas School’s principal Raghuveer Tomar, lecturer Chatar Chauhan, Shashi Gupta, Sushma Sharma, Jyoti Kumari, Rakesh Kumar, Om Prakash and SMC president Man Singh, members Suman Devi, Meera Devi, Mulk Raj Veena Devi, Panchayat head Suresh Kumar, social worker Rajesh Sohal (with whose help the kits were distributed to this team), the players, the coach and the coach-manager of KB Club have congratulated them.
Panchayat Pradhan Suresh Kumar said that it is a matter of pride for our Sirmaur Himachal and Kotdi Beas that winning a gold medal at the national level is a huge achievement. The credit for this goes to the players, their parents and especially their coaches who sweat it out with these children in the ground morning and evening. It is a matter of pride for our Panchayat that all the players belong to our Panchayat. My blessings and congratulations to all the players.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
