सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल की अध्यक्षता में आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आपदा की स्थिति में समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसडीएम द्विज गोयल ने सभी विभागों को अवगत करवाया कि दिनांक 15 जून, 2026 को प्रातः 9:00 बजे सिरमौरी ताल के समीप आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करना तथा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि आपदा के समय हानि को न्यूनतम किया जा सके। एसडीएम द्विज गोयल ने क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, बीएमओ, होमगार्ड प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Disaster Management Mock Drill to be Held at Sirmauri Taal on June 15: SDM Dwij Goyal… Meeting regarding preparations held at SDM Office, Paonta Sahib.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A meeting regarding disaster management was held today at the Sub-Divisional Magistrate (SDM) office in Paonta Sahib, presided over by SDM Dwij Goyal. Officials from various departments participated in the meeting, and detailed discussions were held concerning coordination and rapid response in the event of a disaster.
During the meeting, SDM Dwij Goyal informed all departments that a disaster management mock drill would be conducted near Sirmauri Taal on June 15, 2026, at 9:00 AM. He urged officials and staff from all departments to ensure their presence at the scheduled time and to effectively discharge their respective departmental responsibilities.He stated that the objective of this mock drill is to assess the preparedness of various departments for any potential disaster scenario and to further strengthen inter-departmental coordination, thereby minimizing losses during a disaster. SDM Dwij Goyal also appealed to local residents not to pay heed to rumors during the mock drill and assured them that there is no cause for alarm; the exercise is being conducted solely to test disaster management preparedness and raise public awareness. Officials and staff from various departments—including the Disaster Management Department, Public Works Department (PWD), BMO, and the Home Guard In-charge—were present at the meeting.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.