सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, पांवटा साहिब इकाई द्वारा अपना 18वां स्थापना दिवस होटल ग्रैंड रिवेरा में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष एस.सी. गुप्ता ने की और समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। वाइस प्रेजिडेंट बहादुर सिंह, इंजीनियर एम.एस. खंबा व चीफ एडवाइजर इंजीनियर जी.एस. सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक हैं। उन्होंने दूर-दराज से आए सभी पेंशनर साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। अध्यक्ष एस.सी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर सरकार तथा विद्युत बोर्ड के समक्ष पेंशनरों की मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 65 से 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को जुलाई माह में 100 प्रतिशत एरियर देने के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते तथा उसके लंबित एरियर की शीघ्र घोषणा की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में एस.एन. उप्रेती (सेवानिवृत्त सदस्य), इंजीनियर अजय चौधरी, इंजीनियर वाई.पी. धीमान, इंजीनियर पी.पी. सिंघला, इंजीनियर एस.एस. संधू, धनवीर सिंह, सी.आर. वर्मा, कुलदीप नेगी, गुमान सिंह, अतर सिंह, राम लुबाया सहित अनेक पेंशनर साथियों ने भाग लेकर स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाया।
18th Foundation Day of the Himachal Pradesh State Electricity Board Pensioners’ Welfare Association Celebrated with Fervor in Paonta Sahib…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Paonta Sahib unit of the Himachal State Electricity Board Pensioners’ Welfare Association celebrated its 18th Foundation Day at Hotel Grand Riviera amidst great enthusiasm and a dignified atmosphere. Unit President S.C. Gupta presided over the event, which saw the participation of a large number of pensioners. Vice President Bahadur Singh, Engineer M.S. Khamba, and Chief Advisor Engineer G.S. Saini remarked that such events symbolize mutual brotherhood, harmony, and organizational strength. Welcoming fellow pensioners who had traveled from far and wide, they emphasized the need to further strengthen the organization. In his address, President S.C. Gupta stated that the organization’s unity is its greatest strength, enabling the effective presentation of pensioners’ demands to the government and the Electricity Board. He welcomed the Chief Minister’s decision to grant 100 percent arrears in July to pensioners who have completed the age of 65 to 70 years. Additionally, he called for an early announcement regarding the 15 percent Dearness Allowance and its pending arrears. The event was made a success through the participation of numerous pensioners, including S.N. Upreti (Retired Member), Engineer Ajay Chaudhary, Engineer Y.P. Dhiman, Engineer P.P. Singla, Engineer S.S. Sandhu, Dhanveer Singh, C.R. Verma, Kuldeep Negi, Guman Singh, Atar Singh, and Ram Lubhaya.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
