सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई), गोंदपुर, पांवटा साहिब में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “मार्केटिंग एंड डिजिटल लिटरेसी एंड डिजिटल टूल्स फॉर ब्रांड बिल्डिंग” तथा जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों एवं एमएसएमई इकाइयों से जुड़े 52 उद्यमियों और प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरप्यारा राम, सदस्य सचिव, सिंगल विंडो क्लीयरेंस एजेंसी (एसडब्ल्यूसीए), पांवटा साहिब रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डिजिटल तकनीकों का उपयोग व्यवसाय की सफलता की कुंजी बन चुका है। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश गोयल, औद्योगिक प्रोत्साहन अधिकारी बाल मुकंद अग्रवाल, आर्थिक अन्वेषक काकू राम तथा विस्तार अधिकारी मनजीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में प्रोफेसर पंकज यादव ने डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन ब्रांड निर्माण, ग्राहक सहभागिता बढ़ाने की रणनीतियों, डिजिटल विज्ञापन तथा आधुनिक डिजिटल टूल्स के माध्यम से व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। दूसरे सत्र में अनुराग प्रतीक ने जेम (GeM) पोर्टल के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, सरकारी खरीद प्रणाली में भागीदारी, निविदाओं की जानकारी तथा एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध व्यापारिक अवसरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।कार्यशाला का संचालन मातवर ठाकुर, परामर्शदाता, एसडब्ल्यूसीए पांवटा साहिब द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमित चंद्र, सहायक परामर्शदाता, रैम्प, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) नाहन तथा कुलदीप जी, स्मार्ट एमएसएमई ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर डिजिटल मार्केटिंग एवं सरकारी ई-मार्केटप्लेस से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं समय की आवश्यकता के अनुरूप बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Awareness Workshop on Digital Marketing and GeM Portal Held in Paonta Sahib: 52 Entrepreneurs Participate…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A one-day awareness workshop was organized by the Himachal Chamber of Commerce and Industry (HCCI) at Gondpur, Paonta Sahib, with the aim of empowering industries and Micro, Small, and Medium Enterprises (MSMEs) for the digital age. The workshop focused on “Marketing, Digital Literacy, and Digital Tools for Brand Building” as well as the GeM (Government e-Marketplace) portal. Fifty-two entrepreneurs and representatives from various industries and MSME units in the region participated in the event with great enthusiasm.
The chief guest for the event was Gurpyara Ram, Member Secretary of the Single Window Clearance Agency (SWCA), Paonta Sahib. In his address, he stated that in today’s competitive era, the use of digital technologies has become the key to business success. He urged entrepreneurs to make the most of government digital platforms and schemes to take their businesses to new heights. Satish Goyal (President, Himachal Chamber of Commerce and Industry), Bal Mukand Agarwal (Industrial Promotion Officer), Kaku Ram (Economic Investigator), and Manjeet Kumar (Extension Officer) were notably present at the event.

In the first technical session of the workshop, Professor Pankaj Yadav shared detailed information on digital marketing, the effective use of social media platforms, online brand building, strategies to enhance customer engagement, digital advertising, and the potential for business expansion through modern digital tools. In the second session, Anurag Prateek highlighted the importance and utility of the GeM portal, providing participants with detailed insights into the registration process, product listing, participation in the government procurement system, tender information, and business opportunities available for MSME units. The workshop was conducted by Matwar Thakur, Consultant, SWCA Paonta Sahib. Amit Chandra (Assistant Consultant, RAMP, District Industries Centre [DIC] Nahan) and Kuldeep Ji (Smart MSME) also guided the participants during the event. During the event, entrepreneurs interacted with experts and received answers to their queries regarding various topics related to digital marketing and the Government e-Marketplace (GeM). Describing the workshop as highly useful, informative, and timely, the participants emphasized the need for organizing such training and awareness programs regularly in the future.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.