सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के थाना माजरा क्षेत्र के अंतर्गत कोलर गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परचून की दुकान से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोलर निवासी 52 वर्षीय तपेन्द्र सिंह अपनी दुकान में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की।
रेड के दौरान दुकान से एक गत्ते की पेटी में रखे PROXIOHM-SPAS ब्रांड के 29 स्ट्रिप्स में कुल 696 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।इसके अलावा मौके से 40,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। आरोपी पुलिस को किसी प्रकार का वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस मामले में थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
