सबसे तेज़ खबर/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के छूटे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को ई- ऑफिस की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग वर्चुअल माध्यम से दी जाएगी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को ई-ऑफिस में बदले का निर्णय लिया है। ऑफिस के माध्यम से विभाग के सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। उच्च अधिकारियों को भी फाइल यह ई-ऑफिस के माध्यम से भेजी आएगी। जिससे फाइलों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजनेन में समय भी बचेगा और पेपर की भी बचत होगी। जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग का दायित्व कनिष्ठ अभियंता आईटी को दिया गया है। वह अपने-अपने क्षेत्र में सर्कल व मंडल स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। ताकि जल्द से जल्द ई- ऑफिस की प्रणाली को विभागों में क्रियान्वित किया जा सके।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.