सबसे तेज़ खबर /पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में देरी से पहुंचने के आरोपों पर वहां तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. कविता सेनी ने सफाई दी है। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये सभी बातें निराधार हैं और किसी व्यक्ति विशेष द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं। डॉ. कविता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से उनकी डिपुटेशन ईएसआई गोंदपुर में भी लगी हुई है, जिसके चलते उन्हें दोनों डिस्पेंसरियों की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। डॉ. सेनी ने बताया कि सूरजपुर डिस्पेंसरी में दो मेडिकल ऑफिसर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में वह अकेली ही इस कार्यभार को संभाल रही हैं। यहां रोजाना 100 से अधिक ओपीडी होती है, जिसे वह पूरी निष्ठा से देख रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे किसी भ्रामक प्रचार में न आएं और सच्चाई को समझें।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.