सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

माजरा क्षेत्र में समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए समाजसेवी पुष्पा खंडूजा लगातार जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में अब उनके द्वारा “मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था” के माध्यम से जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए “खुशियों का घर” भी बनवाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सहारा देना है, जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है या जो आर्थिक तंगी के कारण कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पुष्पा खंडूजा का कहना है कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर कार्य करके की जाती है। उन्होंने कहा कि, हर इंसान को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। अगर हमारे प्रयासों से किसी बेसहारा परिवार को छत और सुरक्षा मिलती है, तो यही सबसे बड़ी सेवा है। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सोच और कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में ऐसे प्रयास मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पुष्पा खंडूजा पहले भी गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों की सहायता के लिए अनेक कार्य करती रही हैं। अब “खुशियों का घर” जैसी पहल से कई जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद मिलने जा रही है।

Social Worker Pushpa Khanduja’s Unique Initiative…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

Setting an inspiring example of social service in the Majra region, social worker Pushpa Khanduja has been working tirelessly to assist the needy and the destitute. Continuing this endeavor, she is now facilitating the construction of a “Khushiyon Ka Ghar” (Home of Happiness) for the needy and homeless through the organization “Mera Gaon Mera Desh: Ek Sahara Sanstha.” The objective of this initiative is to provide support to those who lack a safe place to live or who are enduring difficult circumstances due to financial hardship. Pushpa Khanduja asserts that social service is not merely a matter of words, but is realized through concrete action on the ground. She stated that every human being has the right to live with dignity. If our efforts can provide a roof and security to a destitute family, that constitutes the greatest form of service. Residents of the region have lauded her vision and work, describing it as an inspiring step for society. People observe that, in today’s times, such initiatives serve as shining examples of humanity and social responsibility. Active in the field of social service, Pushpa Khanduja has previously undertaken numerous initiatives to assist the poor, women, and the elderly. Now, through initiatives like “Khushiyon Ka Ghar,” many needy families are set to find renewed hope.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.