सबसे तेज खबर/शिमला (हेमंत शर्मा)
भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अहम सूचना — अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती परीक्षाएं 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए भारतीय सेना द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सी भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पेंद्र कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश कॉलेज एजुकेशन शिमला, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज सोलन, और महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी में आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र का नाम, स्थान, रिपोर्टिंग तिथि और समय एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से अंकित मिलेगा।अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) के लिए एडमिट कार्ड 16 जून से उपलब्ध हैं, जबकि अन्य ट्रेड्स के लिए 18 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर प्रक्रिया को सफल बनाएं।
- Shillai: पभार के समीप सड़क हा*दसा: कार खाई में गिरी, दो लोग घायल…
- Drops of Hope Society Sirmour ने मई महीने में किया 64 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान…
- सिरमौर:संगड़ाह की बेटी परीक्षा कुमारी बनी गणित अध्यापिका: मेहनत और संघर्ष से हासिल की सफलता…
- Sirmour रोनहाट हेलिपैड के पास शराब की बड़ी खेप पकड़ी, शिलाई पुलिस ने कार सहित आरो*पी दबोचा…
- पांवटा साहिब में जमीन विवाद खूनी झड़प में बदला: छुट्टी पर आए आर्मी जवान पर गंडासी से हमला..
Posts
Welcome to a world of limitless possibilities, where the journey is as exhilarating as the destination, and where every moment is an opportunity to make your mark.
-

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव बडियार, डाकघर काण्डो भटनोल, तहसील शिलाई तथा शरवण कुमार पुत्र बलदेव सिंह, कार संख्या UK07V-6710 (ऑल्टो) में अपने…
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


