सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नवप्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन हेतु प्रवेश सहायता केंद्र (Admission Help Desk) स्थापित किए गए हैं। इन सहायता केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, आवश्यक दस्तावेजों, ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को लेकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले अनेक विद्यार्थी पहली बार उच्च शिक्षा के वातावरण में कदम रखते हैं, जिसके कारण उन्हें प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन एवं विभिन्न औपचारिकताओं को समझने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थापित प्रवेश सहायता केंद्र उनके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे तथा उन्हें सही जानकारी और उचित दिशा प्रदान करेंगे। मनीष समटा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल प्रवेश संबंधी सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े अवसरों से भी अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल के भारत का निर्माता है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को उचित मार्गदर्शन एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने कहा कि एबीवीपी का यह अभियान विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। परिषद के कार्यकर्ता प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की हर संभव सहायता के लिए महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध रहेंगे, जिससे किसी भी विद्यार्थी को जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवेश सहायता केंद्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक निरंतर संचालित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वे निःसंकोच एबीवीपी हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

College Admission Process Made Easier: ABVP Sets Up Admission Help Desk at Paonta Sahib College…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

The Paonta Sahib unit of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) has established an Admission Help Desk at Government College, Paonta Sahib, to assist and guide newly admitted students. Through these help desks, students are receiving information and support regarding the admission process, subject selection, required documents, online applications, and other academic procedures. Speaking on the occasion, Unit President Manish Samta stated that the Vidyarthi Parishad has always prioritized student interests. He noted that ABVP is the world’s largest student organization, working towards the academic, social, and personality development of students, as well as the goal of nation-building. He mentioned that many students entering the college are stepping into a higher education environment for the first time and often face difficulties in understanding the admission process, subject selection, and various formalities. In such a scenario, the admission help desk set up by the Vidyarthi Parishad will act as a guide, providing them with accurate information and proper direction. Manish Samta added that the Vidyarthi Parishad’s objective is not merely to provide admission-related assistance but also to make every student aware of opportunities related to academics, culture, sports, and personality development within the college. He emphasized that today’s students are the architects of tomorrow’s India; therefore, it is essential to provide them with proper guidance and a positive environment. Unit Secretary Aniket Bhandari stated that this ABVP initiative would prove highly beneficial for both students and parents. Council activists will be present on the college campus to provide all possible assistance to students during the admission process, ensuring that no student faces difficulties due to a lack of information. The activists informed that the admission help desk would remain operational until the admission process concludes. They also appealed to students and parents to feel free to contact the ABVP help desk for any information or assistance.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.