सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के गांव रैन पिरागड़ी (पंजाहल) निवासी तनुज रमौल ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (P.O.) परीक्षा में टॉप कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। तनुज रमौल, नागेंद्र सिंह के सुपुत्र हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े तनुज ने अपनी लगन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता से यह साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की मोहताज होती है।


हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में पी.ओ. पद पर टॉपर बनकर तनुज ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। परिवारजनों ने तनुज की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। तनुज की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.