नाहन में आवारा पशु बने काल, कांशीवाला में सड़क हा*दसे में नाबालिग की दर्द*नाक मौ*त…
सबसे तेज खबर/ नाहन
कांशीवाला क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। इस क्षेत्र में अचानक सामने आए पशुओं के झुंड के कारण एक नाबालिग किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था और अचानक सड़क पर पशुओं के आने से उसका संतुलन बिगड़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमन खान के रूप में हुई है, जो विक्रमबाग गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अमन अपनी बाइक (नंबर HR-71 H2325) से एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान, गायों का एक झुंड सड़क पर अचानक सामने आ गया। पशुओं से टकराने से बचने के लिए अमन ने जैसे ही बाइक मोड़ी, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने से आ रही एक अन्य बस की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन को तुरंत नजदीकी साईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटें उसकी मौत का कारण बनीं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाया गया।डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाले खतरों को लेकर स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।बताते चलें कि अभी कल ही इसी क्षेत्र में बंदरों के कारण एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। बंदरों के अचानक सड़क पर कूदने की वजह से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया था। क्षेत्र में आवारा पशुओं के साथ-साथ बंदरों का बढ़ता आतंक दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
Stray animals become a menace in Nahan; a minor girl dies in a tragic road accident in Kanshiwala…
Sabse Tez Khabar / Nahan
The problem of stray animals in the Kanshiwala area has once again proven fatal. A minor boy died tragically after encountering a herd of stray animals in the area. The accident occurred when the teenager, riding his motorcycle, lost control after the animals suddenly appeared on the road. According to eyewitnesses and available information, the deceased has been identified as Aman Khan, a resident of Vikrambagh village. It is reported that Aman was trying to overtake a bus on his motorcycle (number HR-71 H2325) when a herd of cows suddenly appeared on the road. As Aman swerved to avoid hitting the animals, he lost his balance and was struck by another bus coming from the opposite direction.
Following the accident, there was chaos and panic at the scene. Upon receiving the information, a police team arrived at the spot, and with the help of local residents, the injured Aman was immediately taken to the nearby Sai Hospital, where he succumbed to his injuries during treatment. According to doctors, severe head injuries and injuries to other parts of his body were the cause of his death. The body was then sent for post-mortem examination at the Nahan Medical College. DSP Nahan Ramakant Thakur confirmed the incident, stating that the police had conducted the post-mortem and handed over the body to the family. He expressed deep sorrow over the incident and appealed to people to follow traffic rules and always wear a helmet while riding a vehicle. This accident has also raised questions about the increasing number of stray animals in the area and the dangers they pose to the local administration. It is worth noting that just yesterday, another motorcyclist was seriously injured in the same area due to monkeys. The motorcyclist lost his balance when monkeys suddenly jumped onto the road. The increasing menace of stray animals, including monkeys, is proving fatal for two-wheeler riders in the area.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
