शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों को “नेशन बिल्डर अवार्ड 2025-26” से किया जाएगा सम्मानित
सबसे तेज खबर / नाहन
नाहन में शिक्षक दिवस के मौके पर रोटरी क्लब नाहन एवं रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों को “नेशन बिल्डर अवार्ड 2025-26” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 3 सितंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे उपायुक्त कार्यालय नाहन में आयोजित होगा। रोटरी क्लब नाहन के प्रधान मनीष जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा, आईएएस, उपस्थित रहकर इन प्राचार्यों व शिक्षाविदों को सम्मान प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और प्राचार्यों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान की सराहना करना तथा समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है।
सम्मानित होने वाले प्राचार्य एवं शिक्षाविदों में आर.के. चौहान (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय नाहन), सीमा (राजकीय उच्च विद्यालय कैंट नाहन), कुंदन ठाकुर (एसवीएन स्कूल), शाहिना आलम (न्यू एरा स्कूल), पवन शर्मा (बी.आर.सी.), दिव्या भारद्वाज (आर्मी स्कूल), नरेंद्र सिंह मोहिल (सेंटर हेड टीचर), रेखा डोगरा (राजकीय नर्सिंग कॉलेज), रिजी (माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग), के.के. चंदोला (एवीएन स्कूल), पूनम शर्मा (होली हार्ट स्कूल), तन्वी नारूला (पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस), सिस्टर उदय (कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल), देवेंद्र साहनी (अरिहंत स्कूल) और पी. राजलक्ष्मी (हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग) शामिल हैं।
15 principals and educationists who have made outstanding contribution in the field of education will be honored with “Nation Builder Award 2025-26”
Sabse Tez Khabar / Nahan
On the occasion of Teachers’ Day in Nahan, 15 principals and educationists who have made outstanding contribution in the field of education will be honored with the “Nation Builder Award 2025-26” by Rotary Club Nahan and Rotary Club Nahan Sangini. This felicitation ceremony will be held on 3 September 2025 at 3 pm at the Deputy Commissioner’s Office, Nahan. Rotary Club Nahan President Manish Jain said that Hon’ble Deputy Commissioner Sirmaur, Priyanka Verma, IAS, will be present as the chief guest in the ceremony and will give honor to these principals and educationists. He said that the purpose of this event is to appreciate the excellent contribution made by teachers and principals in the field of education and to underline their important role in building the society.
The principals and educationists who were honoured include R.K. Chauhan (Government Senior Secondary Bal Vidyalaya Nahan), Seema (Government High School Cantt Nahan), Kundan Thakur (SVN School), Shahina Alam (New Era School), Pawan Sharma (BRC), Divya Bhardwaj (Army School), Narinder Singh Mohil (Centre Head Teacher), Rekha Dogra (Government Nursing College), Riji (Mata Padmavati College of Nursing), K.K. Chandola (AVN School), Poonam Sharma (Holy Heart School), Tanvi Narula (Parangat School of Excellence), Sister Uday (Carmel Convent School), Devendra Sahni (Arihant School) and P. Rajalakshmi (Himalayan College of Nursing).
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
