सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब(नीलम ठाकुर)

पांवटा साहिब से एक दुखद समाचार सामने आया है। क्षेत्र के जाने-माने कलाकार अतिकांत वर्मा उर्फ ‘राजा’ के पिता एवं अतिकांत ज्वेलर्स के मालिक पवन वर्मा का निधन हो गया। उन्होंने वेदांत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पवन वर्मा स्थानीय व्यापार जगत में एक सम्मानित नाम थे। अतिकांत ज्वेलर्स के माध्यम से उन्होंने वर्षों तक ग्राहकों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, मित्रों और व्यापारिक वर्ग ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी परिवार द्वारा अलग से साझा की जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Sabse tej khabar/ Paonta sahib

Sad news has arrived from Paonta Sahib. Pawan Verma, father of the area’s well-known artist Atikant Verma, alias “Raja,” and owner of Atikant Jewelers, has passed away. He breathed his last at Vedanta Hospital. Pawan Verma was a respected name in the local business community. Through Atikant Jewelers, he earned the trust and affection of customers over the years. News of his passing has sent shockwaves through the area. Family, friends, and the business community have expressed deep sorrow over his passing. Funeral details will be shared separately by the family. May God grant peace to the departed soul and give strength to the bereaved family in this time of grief.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.