सिरमौर में हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई गठित: संजय राजन अध्यक्ष निर्वाचित,तरुण खन्ना बने महासचिव..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एचपीयूजे) की जिला सिरमौर इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने की, जबकि प्रदेश प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर ने बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से संजय राजन (संराहा) को जिला अध्यक्ष तथा तरुण खन्ना (पांवटा साहिब) को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त वेद प्रकाश ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर.डी. पराशर (संराहा) को उपाध्यक्ष, नितिन भारद्वाज (राजगढ़) को सचिव, राजेंद्र शर्मा (सतौन) को कोषाध्यक्ष, प्रखर गुप्ता (पांवटा साहिब) को प्रेस सचिव और अनुराग गुप्ता को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में रविदत्त भारद्वाज (राजगढ़), कश्मीर सिंह (हरिपूरधार), कुलदीप गतवाल (सतौन), पंकज जसवाल (नाहन), नितिन बल्याट (राजगढ़) और राजेश कुमार (पांवटा साहिब) को शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एक पंजीकृत संगठन है, जो पिछले लगभग सात वर्षों से प्रदेशभर में पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना है, जिसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में पत्रकारों को पेंशन, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में अभी इस दिशा में ठोस व्यवस्था नहीं है। हाल ही में यूनियन द्वारा सरकार को भेजे गए मांग पत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस संबंध में सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और सिरमौर जिले के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया। बैठक में दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के चेयरपर्सन दिनेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल पुंडीर, वर्तमान प्रधान मुकेश रमौल सहित अनेक पत्रकार व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
