सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
पांवटा साहिब के भुंगरनी गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मनीष तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह कार्यक्रम गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, भुंगरनी गांव के ग्रामीण पिछले काफी समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मनीष तोमर ने अपने निजी खर्च से 15 परिवारों के लिए बोर की सुविधा उपलब्ध करवाई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस सराहनीय कार्य के लिए गांववासियों ने मनीष तोमर का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रीतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरपाल सिंह, अजीत सिंह, गुरदीप सिंह सहित कई महिलाएं और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे और गांव की अन्य समस्याओं का भी समाधान होगा।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
