सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बद्रीपुर में उप-प्रधान पद के लिए युवा, ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार कुणाल शर्मा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उनके चुनाव मैदान में उतरने से पंचायत क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना है, जहां युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों में भी उनके नेतृत्व को लेकर विश्वास दिखाई दे रहा है।
कुणाल शर्मा एक सशक्त सामाजिक एवं जनसेवा की परंपरा से जुड़े हुए हैं। वे स्वर्गीय बैणी प्रसाद के पोते हैं, जो पूर्व में बद्रीपुर पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। अपने दादा के जनसेवा के आदर्शों और कार्यशैली से प्रेरित होकर कुणाल शर्मा ने भी समाज के लिए कार्य करने का मार्ग चुना है। कुणाल शर्मा छात्र जीवन से ही सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से रहा है, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से उन्होंने नेतृत्व, संगठन क्षमता और जनसंपर्क का व्यापक अनुभव हासिल किया है, जो उन्हें एक सक्षम और प्रभावी जनप्रतिनिधि बनाता है। कुणाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि गांव के हर व्यक्ति को विकास प्रक्रिया का भागीदार बनाना है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं गांव में सड़क और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ विकास,स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार,युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर,महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा और किसानों और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उनका मानना है कि एकजुट समाज ही सशक्त पंचायत की नींव रखता है।वही क्षेत्र में कुणाल शर्मा को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। लोग उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और जमीन से जुड़े युवा नेता के रूप में देख रहे हैं, जो अपने अनुभव और पारिवारिक विरासत के साथ पंचायत को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।कुणाल शर्मा ने बद्रीपुर पंचायत के सभी मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि मिलकर पंचायत को एक आदर्श, पारदर्शी और विकासशील पंचायत बनाया जा सके।/


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.