सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

वीरवार को ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री श्याम चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक यथावत कार्य करती रहेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव 19 अप्रैल 2026 को श्री परशुराम एवं श्री शिव मंदिर, बद्रीपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो श्री परशुराम चौक से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा मंदिर, श्री गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार और बद्रीपुर चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न होगी।

शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जो मंदिर दीघाली से सजाई जाएगी। 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से भगवान श्री परशुराम जी का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती का आयोजन होगा। वहीं, शाम 6 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम राहुल सेवल एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। बैठक में श्याम चंद शर्मा, अश्विनी शर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सुधांशु कौशिश, किरण भारद्वाज, मुकेश शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, अनूप शर्मा, एडवोकेट कुणाल शर्मा, वैभव भारद्वाज, चंद्र दत्ता, प्रवीण शर्मा, नितिन शर्मा, राहुल सेवल, अजय भारद्वाज, प्रमोद शर्मा और विनय शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। ब्राह्मण सभा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.