सबसे तेज खबर/सिरमौर

जिला सिरमौर के युवा क्रिकेट सितारे हार्दिक शर्मा ने भारतीय क्रिकेट के शिखर की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित NCA (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) अंडर-16 बॉयज़ एलीट कैंप-2026 के लिए हार्दिक का चयन किया गया है। जयपुर में 10 मई 2026 से शुरू होने वाले इस विशेष शिविर के लिए उन्हें टीम-D में जगह मिली है। हार्दिक की यह सफलता उनके वर्षों के कड़े अभ्यास और श्रेष्ठ कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है।हार्दिक शर्मा के क्रिकेट करियर की नींव पांच साल पहले सिरमौर के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में सब-सेंटर MC पांवटा साहिब के कोच अश्वनी राय के सानिध्य में पड़ी थी। अश्वनी राय की देखरेख में ही हार्दिक ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। अपनी प्रतिभा के दम पर वे पहले भी अंडर-14 हिमाचल स्टेट कैंप का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले दो वर्षों से हार्दिक अपनी गेंदबाजी और तकनीक को और अधिक धार देने के लिए आगरा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहाँ वे रेलवे और उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी किशोर कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पसीना बहा रहे हैं। अनुभवी कोचों के इस संगम ने हार्दिक को एक मैच-विजेता खिलाड़ी के रूप में तैयार किया है।

इस वर्ष हार्दिक शर्मा ने न केवल अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया। वे सिरमौर की डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टीम के कप्तान भी रहे। मैदान पर उनकी रणनीति और प्रदर्शन का ही नतीजा है कि पिछले चार महीनों में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है! सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) ने हार्दिक की इस उपलब्धि पर उन्हें और उनके कोचों को हार्दिक बधाई दी है एसोसिएशन का कहना है कि हार्दिक का चयन यह दर्शाता है कि यदि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का मेल हो, तो सिरमौर जैसी छोटी जगह से भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकते हैं। एसोसिएशन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही भारतीय टीम के नीले रंग में नजर आएंगे।

Sirmaur’s Shining Star: Hardik Sharma Selected for the NCA Under-16 Elite Camp…

Sabse Tej Khabar/Sirmaur

Young cricket star Hardik Sharma of Sirmaur district has taken another strong step towards the pinnacle of Indian cricket. Hardik has been selected for the prestigious NCA (National Cricket Academy) Under-16 Boys Elite Camp 2026, organized by the BCCI. He has been included in Team D for this special camp, which begins in Jaipur on May 10, 2026. Hardik’s success is the result of years of rigorous practice and the guidance of top coaches.

The foundation of Hardik Sharma’s cricket career was laid five years ago under the tutelage of Ashwani Rai, a former Sirmaur player and current coach at Sub-Centre MC Paonta Sahib. It was under Ashwani Rai’s tutelage that Hardik learned the nuances of cricket. Due to his talent, he has previously been a part of the Under-14 Himachal State Camp.

For the past two years, Hardik has been training in Agra to further hone his bowling and technique. There, he has been working under the guidance of Kishore Kumar Sharma, a former Ranji player for Railways and Uttar Pradesh. This combination of experienced coaches has molded Hardik into a match-winning player.

This year, Hardik Sharma impressed not only with his bowling but also demonstrated his leadership skills. He was also the captain of the Sirmaur District Under-16 team. His on-field strategy and performance have led to record-breaking success over the past four months! The Sirmaur District Cricket Association (SDCA) has heartily congratulated Hardik and his coaches on this achievement. The association says that Hardik’s selection demonstrates that with the right guidance and hard work, even players from a small town like Sirmaur can shine at the national level. The association wishes him a bright future and expresses hope that he will soon be seen in the Indian team’s blue jersey.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.