सबसे तेज खबर/ नाहन

जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आज नाहन पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साबिर अहमद (निवासी कांशीवाला, नाहन) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, नाहन SIU की टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी साबिर अहमद अपनी स्कूटी (नंबर HR01AC-6996) पर पांवटा साहिब की ओर से नाहन की तरफ आ रहा है और उसके पास प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध स्कूटी को रोककर उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नाहन शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में युवाओं को ये नशीली दवाएं बेचने का धंधा कर रहा था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है ताकि इस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचकर उसे पूरी तरह समाप्त किया जा सके।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.