सबसे तेज़ खबर / विकासनगर (अनु कुकरेती)
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा पछुवादून क्षेत्र में चलाया जा रहा “घर-घर चर्चा, हर घर पर्चा” अभियान डाकपत्थर में तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और आमजन को पार्टी की नीतियों व मुद्दों से अवगत करा रहे हैं।
इस दौरान महिला मोर्चा की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान की कमान संभाली। जिला उपाध्यक्ष सीमा कुकरेती के नेतृत्व में महिलाओं ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। **महिला टीम ने आज डाकपत्थर के शिवपुरी क्षेत्र में पहुंचकर अभियान को आगे बढ़ाते हुए घर-घर संपर्क किया और लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाया।**
सीमा कुकरेती ने कहा कि यूकेडी का यह अभियान जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता में असंतोष है, जिसे पार्टी प्रमुखता से उठा रही है।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पर्चे वितरित कर लोगों को पार्टी की विचारधारा और आगामी रणनीति से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं।
यूकेडी पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बात पहुंचाई जा सके और जनसमर्थन को मजबूत किया जा सके।
इस दौरान सुमन रावत,रंजना बडोनी, अनिता नयाल, शोभा जोशी,शोभा रावत, विनीता चौहान, पूनम रावत ,बबीता आदि मौजूद रहे।
UKD’s “Door-to-Door Discussion, Pamphlet to Every Home” Campaign Gains Momentum in Dakpathar, Women’s Team Takes the Lead**
*Sabse tez khabar / Vikasnagar (Anu Kukreti)*
The “Door-to-Door Discussion, Pamphlet to Every Home” campaign being carried out by the Uttarakhand Kranti Dal (UKD) in the Pachhwadun region is gaining momentum in Dakpathar. Under this campaign, party workers are reaching out to households, connecting with the public, and informing them about the party’s policies and key issues.
During this initiative, the women’s wing has also played an active role, taking charge of the campaign. Under the leadership of District Vice President Seema Kukreti, women carried out extensive public outreach and directly interacted with residents. The women’s team continued the campaign in the Shivpuri area of Dakpathar today, going door-to-door to spread the party’s message.
Seema Kukreti stated that this campaign is an effort to connect with people, understand their concerns, and raise them effectively. She added that there is growing public dissatisfaction over inflation, unemployment, and local issues, which the party is highlighting prominently.
During the campaign, workers distributed pamphlets door-to-door, informing people about the party’s ideology and future strategy. Local residents welcomed the initiative and shared their concerns.
UKD officials stated that the campaign will be intensified in the coming days to reach more people and strengthen public support.
Among those present on the occasion were Suman Rawat, Ranjana Badoni, Anita Nayal, Shobha Joshi, Shobha Rawat, Vinita Chauhan, Poonam Rawat, Babita, and others.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
