सबसे तेज खबर/ सिरमौर


हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अप्रैल 2026 का वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चौहान ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर इन प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा । शेड्यूल के अनुसार, जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 21 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 7 और 22 अप्रैल की तारीखें तय की गई हैं। वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें 8 अप्रैल को केवल निजी वाहन, 9 अप्रैल को केवल कमर्शियल (ट्रांसपोर्ट) वाहन और 28 अप्रैल को सभी श्रेणियों के वाहनों की पासिंग होगी। पांवटा साहिब में ड्राइविंग टेस्ट 10 और 29 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

अन्य उपमंडलों की बात करें तो राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक ही दिन यानी 4 अप्रैल को संपन्न होंगे। शिलाई क्षेत्र में 23 अप्रैल और कफोटा में 24 अप्रैल को वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह में 18 अप्रैल और सराहां में 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है, जहाँ आवेदक अपने वाहनों की पासिंग करवा सकेंगे और ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे। आरटीओ सोना चौहान ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुँचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक अपने साथ सभी मूल दस्तावेज (Original Documents), वाहन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र और विधिवत भरा हुआ लाइसेंस फॉर्म अनिवार्य रूप से लेकर आएं। टेस्ट और निरीक्षण कार्य का दायित्व मोटर वाहन निरीक्षक इंजीनियर विजय चौहान को सौंपा गया है।

Vehicle passing and driving tests will be held on scheduled dates in various areas of Sirmaur.

Sabse Tez Khabar/ Sirmaur


The Himachal Pradesh Transport Department has released the schedule for vehicle passing and driving tests for April 2026 for various areas of Sirmaur district. Sharing information in this regard, Regional Transport Officer (RTO) Sona Chauhan stated that these procedures will be completed on the scheduled dates in the various subdivisions of the district. According to the schedule, vehicle passing in the district headquarters, Nahan, is scheduled for April 6th and 21st, while the driving tests are scheduled for April 7th and 22nd. In Paonta Sahib, the passing process will be conducted in three phases: April 8th for private vehicles only, April 9th ​​for commercial (transport) vehicles only, and April 28th for all categories of vehicles. Driving tests in Paonta Sahib will be conducted on April 10th and 29th.

In other subdivisions, both the passing and driving tests will be conducted on the same day, April 4th, in Rajgarh. Vehicle passing and driving tests will be conducted on April 23rd in the Shillai area, and on April 24th in Kafota. Similarly, April 18th in Sangrah and April 20th in Sarahan have been scheduled for applicants to have their vehicles passed and take the driving test. RTO Sona Chauhan has appealed to all applicants to arrive at the respective centers on the scheduled date and time. She clarified that applicants must bring all original documents, necessary vehicle-related certificates, and a duly completed license form. Motor Vehicle Inspector Engineer Vijay Chauhan has been assigned the responsibility for the testing and inspection work.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.