सबसे तेज खबर/नाहन

सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी की प्रतिभावान बेटी आस्था शर्मा ने अपने पहले ही प्रयास में TGT (Trained Graduate Teacher) मेडिकल कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 24 वर्ष की आयु में इस मुकाम को हासिल कर आस्था ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और कड़े परिश्रम का लोहा मनवाया है। आस्था शर्मा की शुरुआती शिक्षा RVN स्कूल ददाहू से हुई, जहाँ उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नाहन डिग्री कॉलेज से विज्ञान संकाय (Science Stream) में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के प्रति उनकी रुचि यहीं नहीं रुकी; उन्होंने HPU (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) से B.Ed करने के साथ-साथ अंग्रेजी विषय में पीजी (Post-Graduation) भी पूरी की।

वर्तमान में वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी श्रीनगर (J&K) से M.Sc. Bio की पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार टीजीटी कमीशन की परीक्षा में भाग लिया और अपनी पहली ही कोशिश में सफलता का परचम लहरा दिया। आस्था शर्मा एक ऐसे परिवार से आती हैं जो सार्वजनिक सेवा के लिए जाना जाता है। उनकी माता, अंजना शर्मा, वर्तमान में ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी की प्रधान हैं। वहीं उनके पिता, रामेश्वर शर्मा, पंचायत के पूर्व प्रधान एवं चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि समस्त धारटीधार क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आस्था की यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Dhartidhar’s daughter, Aastha, sets an example: Passes TGT Medical Exam in her first attempt…


Sabse Tez Khabar/
Nahan

It’s a proud moment for the Dhartidhar region of Sirmaur district. Aastha Sharma, a talented daughter of Gram Panchayat Bharog Banedi, has brought glory to the region by passing the TGT (Trained Graduate Teacher) Medical Commission exam in her first attempt. Achieving this feat at just 24 years old, Aastha has proven her academic abilities and hard work. Aastha Sharma received her early education from RVN School, Dadahu, where she completed her 12th grade. She then earned a Bachelor of Science degree from Nahan Degree College. Her interest in higher education didn’t stop there; she completed a B.Ed. from HPU (Himachal Pradesh University) and a Post-Graduation degree in English.

Currently, she was pursuing an M.Sc. in Bio from Central University, Srinagar (J&K). During this time, she took the TGT Commission exam for the first time and achieved success in her very first attempt. Aastha Sharma comes from a family known for public service. Her mother, Anjana Sharma, is currently the head of the Gram Panchayat Bharog Banedi. Her father, Rameshwar Sharma, has been a former head and chairman of the Panchayat. Her success has not only made her parents proud, but has also brought joy and enthusiasm to the entire Dhartidhar area. Locals say that Aastha’s achievement will serve as a source of inspiration for other daughters.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.