सबसे तेज खबर/नाहन
जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के अवैध धंधे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक/चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पांवटा साहिब के समीप भुंगरनी इलाके में अंजाम दी गई है। जानकारी के अनुसार, आज जिला की स्पेशल डिटेक्शन टीम पांवटा क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि शौकत अली (37), निवासी हरिपुर टोहाना, अपनी स्कूटी (HP17H-1571) के जरिए स्मैक और हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुंगरनी के पास नाकाबंदी कर दी।
जैसे ही आरोपी स्कूटी पर वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी शौकत अली के खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाना में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
