सबसे तेज खबर/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन से सटे सैन की सेर स्थित ACT योग विलेज थेरेपी ‘शाला’ दादल में आगामी 3 से 5 अप्रैल 2026 तक एक विशेष ‘ओशो नाद योग’ शिविर का आयोजन होने जा रहा है। “ध्वनि से मौन तक” (From Sound to Silence) के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक शिविर की विधिवत शुरुआत 2 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से होगी। इस शिविर का मुख्य आकर्षण तिब्बती सिंगिंग बॉल्स (Tibetan Singing Bowls) से निकलने वाली ‘लाईव ध्वनि कंपन’ (Live Dhwani Sound Vibrations) होंगी। साधकों को इसके माध्यम से अहता, अनाहता, ओमकार नाद और नादभरमा जैसी दिव्य ध्वनियों का अनुभव कराया जाएगा, जो गहरे ध्यान में उतरने में सहायक होती हैं।
शिविर का संचालन प्रसिद्ध फैसिलिटेटर स्वामी प्रेमगीत (Swami Premgeet) द्वारा किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ‘नाद योग’ न केवल चक्र एलाइनमेंट (Chakra alignment) में मदद करता है, बल्कि भावनात्मक अवरोधों को दूर करने, बेहतर नींद और आंतरिक कायाकल्प (Inner Rejuvenation) के लिए एक बेहतरीन ‘साउंड बाथ’ (Sound bath) की तरह काम करता है। इस तीन दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के इच्छुक साधक पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए नवीन शर्मा (8219179499) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त oshonaadyoga@gmail.com पर भी मेल के माध्यम से सूचना प्राप्त की जा सकती है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
