सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

महाविद्यालय पांवटा साहिब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. जगदीश चौहान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह डिजिटल लाइब्रेरी लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित की गई है। इसमें 30 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ई-बुक्स, ई-जर्नल्स एवं विभिन्न ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस परियोजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लाइब्रेरी कमिटी के कन्वीनर प्रो. मनदीप सिंह गांधी तथा सदस्यों—डॉ. जसवंत सिंह सैनी, डॉ. दीपक, प्रो. प्रीति, प्रो. प्रतिभा, प्रो. चीनू बंसल, प्रो सुनील कुमार एवं डॉ. सुशील तोमर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके साथ संवाद कर उन्हें इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Digital Library Inaugurated at Degree College, Paonta Sahib…

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib

A digital library equipped with modern facilities was inaugurated at Paonta Sahib College. The college’s Principal, Dr. Jagdish Chauhan, was present as the chief guest on the occasion. This digital library has been established at a cost of approximately 20 lakh rupees for the convenience of students. It features 30 state-of-the-art computers, providing free access to online e-books, e-journals, and various online tutorials. This initiative is an important step towards connecting students with digital education.

Library Committee Convener, Professor Mandeep Singh Gandhi, and members—Dr. Jaswant Singh Saini, Dr. Deepak, Professor Preeti, Professor Pratibha, Professor Chinu Bansal, Professor Sunil Kumar, and Dr. Sushil Tomar—played a significant role in the successful completion of this project. On this occasion, the Principal provided detailed information to the students about the importance and utility of the digital library and interacted with them, encouraging them to make the most of it.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.