सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के भूपपुर में चोरों ने एक कार शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोर देर रात शोरूम के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर से करीब 3.98 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब स्थित एरना व नेक्सा कार शोरूम में यह चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में कार शो रूम के कैसियर कुलदीप दत ने बताया कि रात को शोरूम के कर्मचारियों ने रोजाना की तरह शोरूम बंद कर ताले लगा दिए थे। सुबह जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। शक होने पर जब कर्मचारी अंदर गए तो पाया कि कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ है और काउंटर में रखी करीब 3 लाख 98 हजार 4 सौ 20 रुपये की नकदी गायब है। तो तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है और रिकवरी की जा रही है जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी की वारदातो में संलिप्त पाया गया है और बाल सुधार गृह में रह कर आया है।

Thieves targeted a car showroom in Bhuppur, Paonta Sahib, stealing cash worth lakhs of rupees. Unidentified thieves broke into the showroom late at night and fled with approximately ₹3.98 lakh from the cash counter. Police have registered a case and launched an investigation. According to reports, the theft occurred at the Erna and Nexa car showrooms in Paonta Sahib. In a complaint to the police, showroom cashier Kuldeep Datt stated that the showroom employees had closed and locked the showroom as usual that night. When employees arrived in the morning, they discovered the shutter locks broken. Suspicious, they went inside and found the cash counter lock broken, and approximately ₹398,420 cash was missing. Police were immediately informed. Upon receiving the information, a police team arrived at the scene and inspected the scene. The police have registered a case against unknown thieves and have started scanning footage from nearby CCTV cameras. Based on the CCTV footage, the police have detained a minor, who is being interrogated and recovery is underway. According to information, the accused has previously been involved in theft cases and has been in a juvenile home.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.