सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

अंडर-19 बालिका इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पांवटा साहिब में ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। चयनकर्ता नवनीत चौधरी, कोच गोपाल सिंगटा और भानु ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में कुल 30 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए 1 तारीख से पांवटा गर्ल्स सब सेंटर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां उन्हें विशेषज्ञ कोचों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित टीम के मुकाबले 15 तारीख से चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष अतर सिंह नेगी और सचिव राजेंद्र बब्बी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Under-19 Girls Cricket Trials Conclude in Paonta Sahib, 29 Players Selected

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib

Trials were held in Paonta Sahib for the Under-19 Girls Inter-District One-Day Cricket Tournament, where talented female players from the region participated enthusiastically and showcased their athletic abilities. Selector Navneet Chaudhary, coaches Gopal Singta and Bhanu Thakur stated that a total of 30 girls participated in the trials, and 29 players were selected based on their outstanding performance. A special training camp will be organized for the selected players at the Paonta Girls Sub-Centre from the 1st, where they will be guided by expert coaches.
They also informed that the selected team’s matches will be held in Chandigarh from the 15th. On this occasion, DCA President Atar Singh Negi and Secretary Rajendra Babbi congratulated all the selected players and wished them a bright future.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.