सबसे तेज़ खबर / विकासनगर (देहरादून)/ अनु कुकरेती

आज 22 मार्च 2026 को उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) पछुवादून द्वारा “घर-घर चर्चा, हर घर पर्चा” एवं सदस्यता अभियान के तहत हरबटपुर एटनबाग, असवाल कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जयकिशन सेमवाल ने की।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल पंवार ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर सौरभ उनियाल, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द तोमर, वरिष्ठ आंदोलनकारी सीमा कुकरेती सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रदेश से जुड़े मुद्दों जैसे जल, जंगल, जमीन, भू-कानून, पलायन और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन विषयों पर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए ठोस समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

अध्यक्ष जयकिशन सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जो उत्तराखण्ड के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने डाकपत्थर जल विद्युत परियोजना से संबंधित जमीन की खुदाई के मुद्दे पर भी विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, वरिष्ठ आंदोलनकारी सीमा कुकरेती ने लोगों को संबोधित करते हुए खास करके अपनी मातृ शक्ति को और अपनी युवा पीढ़ी को की आगे आए और अपने इस मुहिम को राज्य बनाया है राज्य बचाना है इसको आगे बढ़ाएं अधिक से अधिक संख्या में हमारे साथ जुड़िए और राज्य के विकास के लिए कुछ प्रयास करें और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने उत्तराखण्ड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुकरेती, मोहन सिंह, आनंद सिंह, पुष्कर सिंह, अनिल पुरोहित, अमीर चंद, हिमांशु मेहरा, सुनील पंवार, कमल मेहरा, आशा पवार, उर्मिला थपलियाल, मुक्ता असवाल, सविता सैनी, उषा बिष्ट, राखी सजवान, शशि बिष्ट, कविता असवाल, सरोज असवाल, कांति देवी, मुन्नी देवी, सरोजनी देवी सहित कई लोग शामिल रहे।


Door-to-Door Outreach Gains Momentum: UKD Intensifies Campaign in Pachhwadun

Sabse tez khabar/ Vikasnagar (Dehradun) /anu kukreti

On March 22, 2026, Uttarakhand Kranti Dal (UKD) Pachhwadun organized an important meeting at Harbatpur Etanbagh, Aswal Colony under its “Door-to-Door Discussion, Pamphlet for Every Home” and membership drive campaign. The meeting was chaired by City President Jaikishan Semwal.

The proceedings were conducted by District Vice President Anil Panwar. Several key office bearers and workers participated, including Block President Vikasnagar Saurabh Uniyal, Executive President Arvind Tomar, and senior activist Seema Kukreti.

During the meeting, detailed discussions were held on key state issues such as water, forests, land, land laws, migration, and other local concerns. Speakers expressed their concerns and emphasized the need for concrete solutions.

Addressing the gathering, President Jaikishan Semwal stated that corruption has reached its peak in the state and the growing drug trade is a matter of serious concern and shame for Uttarakhand. He also elaborated on the issue related to land excavation in the Dakpathar Hydroelectric Project.

Senior activist Seema Kukreti, while addressing the gathering, especially urged women and the youth to come forward and actively participate in this movement. She appealed to people to join in large numbers, contribute to the development of the state, and secure the future of the coming generations.

A large number of women and youth took membership of Uttarakhand Kranti Dal during the program. Several prominent locals and party workers were present, including Surendra Singh, Surendra Kukreti, Mohan Singh, Anand Singh, Pushkar Singh, Anil Purohit, Amir Chand, Himanshu Mehra, Sunil Panwar, Kamal Mehra, Asha Panwar, Urmila Thapliyal, Mukta Aswal, Savita Saini, Usha Bisht, Rakhi Sajwan, Shashi Bisht, Kavita Aswal, Saroj Aswal, Kanti Devi, Munni Devi, Sarojni Devi, and others.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.