सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिश्रवाला में ईद के अवसर पर नई ईदगाह में बड़ी संख्या में गांव व आसपास के इलाकों से पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। इस मौके पर क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने पूरे देश में शांति, अमन और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ की। उपस्थित लोगों ने देश में आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों और जिम्मेदार लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक अवसर समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज में शांति का वातावरण बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मिश्रवाला के स्थानीय लोग, आसपास के गांवों के निवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Eid prayers were offered at the new Eidgah in Misrwala: Prayers were offered for peace and brotherhood in the country.

Sabse Tej Khabar/ Paonta Sahib

On the occasion of Eid, a large number of people from the village and surrounding areas gathered at the new Eidgah in Misrwala Gram Panchayat in the Paonta Sahib area to offer Eid prayers collectively. An atmosphere of enthusiasm and religious fervor prevailed in the area. After the prayers, people offered special prayers, wishing for peace, harmony, and brotherhood throughout the country. Those present conveyed the message of maintaining harmony, love, and unity in the country.

During the event, village elders and responsible people expressed that such religious and social occasions unite society and strengthen mutual trust. They appealed to everyone to maintain mutual harmony and an atmosphere of peace in society. Local residents of Misrwala Gram Panchayat, residents of surrounding villages, and a large number of devotees were present on this occasion. The event was held in a peaceful and cordial atmosphere.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.