सबसे तेज खबर/ ऊना
जिला ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अंब के अंतर्गत नगर परिषद के आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आशा वर्कर रीता कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने ग्रामीणों और उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं पोषण समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता और संतुलित पोषाहार अत्यंत आवश्यक है। हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा भोजन साफ-सुथरा और पौष्टिक होना चाहिए, क्योंकि संतुलित आहार ही शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ “समझना अभियान” के प्रति भी उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
