सबसे तेज खबर/ माजरा

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना माजरा की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीले पदार्थ सहित हिरासत में लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जतीन कश्यप पुत्र विकास कश्यप, निवासी गांव व डाकघर ताजेवाला, तहसील प्रतापनगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), अवैध रूप से स्मैक/हेरोइन की तस्करी करता है। सूचना मिली थी कि आरोपी मोटरसाइकिल नंबर HR71M-1021 के टूल बॉक्स में नशीला पदार्थ छुपाकर मिश्रवाला की ओर से लिंक रोड पुरुवाला-कांशिपूर बद्रीपुर की तरफ आ रहा है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से लगभग 3 ग्राम स्मैक/चरस बरामद किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी को नोटिस पर पाबंद किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने की योजना बना रहा था, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी कानून के दायरे में लाया जा सके।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.