सबसे तेज खबर/ चंडीगढ़
चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलने के कारण दुकानदारों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं और पूरे इलाके को एहतियातन खाली करा लिया गया है।
Sabse Tez khabar/ Chandigarh
A massive fire broke out in the mobile market in Sector 22, Chandigarh, on Wednesday, causing widespread panic. The flames quickly engulfed several shops, creating chaos in the market. Upon receiving the information, several fire brigade vehicles arrived at the scene and began extinguishing the fire. Initial information suggests a short circuit as the cause of the fire, although official confirmation is pending. According to eyewitnesses, the fire spread rapidly, preventing shopkeepers from retrieving their belongings. Fortunately, no casualties have been reported so far. Firefighters are currently trying to control the blaze, and the entire area has been evacuated as a precaution.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
