सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले असगर अली को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। असगर अली, जो वर्तमान में जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर तथा नगर पालिका के मनोनीत पार्षद हैं, को सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ समिति, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असगर अली को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ सहकारी क्षेत्र को मिलेगा। क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी इसे पांवटा साहिब के लिए गौरव की बात बताया है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.