सबसे तेज खबर/ नाहन

पुलिस थाना नाहन में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री श्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना 11 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब शिकायतकर्ता नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में अपने तलाक के मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं। शिकायत के मुताबिक, कोर्ट परिसर के समीप ही राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर भी उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने माधवी चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल चुग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मौके पर मौजूद गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जा सके। मामले में जांच जारी है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.